खेल की खबरें | जीत के साथ सत्र का अंत करने की कोशिश करेंगे ईस्ट बंगाल और ओडिशा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके एससी ईस्ट बंगाल और ओडिशा एफसी शनिवार को यहां अपने अंतिम मैच में जीत दर्ज करके इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का सकारात्मक अंत करने की कोशिश करेंगी।

बामबोलिम, 26 फरवरी प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके एससी ईस्ट बंगाल और ओडिशा एफसी शनिवार को यहां अपने अंतिम मैच में जीत दर्ज करके इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का सकारात्मक अंत करने की कोशिश करेंगी।

इन दोनों टीमों की अंक तालिका में स्थिति एक जैसी है। ओडिशा जहां 11 टीमों की तालिका में सबसे नीचे है वहीं ईस्ट बंगाल नौवें स्थान पर है।

गोल करने के मामले में ईस्ट बंगाल काफी पीछे है। उनके भारतीय फारवर्ड भी नाकाम रहे हैं। जेजे लालपेखलुआ, सीके विनिथ और बलवंत सिंह जैसे बड़े नामों के बावजूद कोच बॉबी फाउलर को निराशा हाथ लगी।

ओडिशा को भी इसी तरह के दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। डिएगो मौरिसियो को छोड़कर कोई और खिलाड़ी आगे आकर गोल करने की जिम्मेदारी नहीं ले सका।

ओडिशा के कोच स्टीवन डियास मानते हैं कि उनकी टीम गलतियों से सीख लेगी और अगले सत्र में मजबूत वापसी करेगी।

कोच ने कहा, “जब आपके पास एक खराब सत्र होता है तो इस बुरे सत्र से बहुत सारी अच्छी चीजें सीखने को मिलती हैं। यही हम सब कर रहे हैं। यह सत्र हमारे लिए अच्छा नहीं है, लेकिन इस सत्र से सीखने के लिए बहुत सी चीज़ें हैं ताकि हम अगले सत्र को बेहतर बना सकें।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू