देश की खबरें | 'ईज आफ डूइंग अपराध' प्रदेश बन गया है उत्तर प्रदेश : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के शासनकाल में अपराधों में वृद्धि का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश 'ईज आफ डूइंग' अपराध प्रदेश बन गया है और भाजपा नीत सरकार में प्रदेश की देश—विदेश तक जितनी बदनामी हुई है वैसी पहले कभी नहीं हुई थी।

लखनऊ, चार मई समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के शासनकाल में अपराधों में वृद्धि का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश 'ईज आफ डूइंग' अपराध प्रदेश बन गया है और भाजपा नीत सरकार में प्रदेश की देश—विदेश तक जितनी बदनामी हुई है वैसी पहले कभी नहीं हुई थी।

यादव ने एक बयान में कहा, ‘‘चंदौली में एक मासूम बेटी के साथ बलात्कार और हत्या के आरोपों से घिरी उत्तर प्रदेश की पुलिस पर ललितपुर के पाली में पुलिसकर्मियों द्वारा ही सामूहिक बलात्कार का आरोप लगा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ललितपुर में बलात्कार की शिकायत करने पहुंची नाबालिग से थाने में ही थानाध्यक्ष ने बलात्कार किया। इस शर्मनाक घटना की शिकार 13 वर्षीय किशोरी की गंभीर स्थिति विचलित करने वाली है। इसी तरह बुलंदशहर में आठ साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार की शिकायत मिली है। आखिर लोग कहां और किस पर भरोसा करें?''

यादव ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा नीत सरकार में उत्तर प्रदेश की देश-विदेश तक जितनी बदनामी हुई है वैसी कभी नहीं हुई थी। फिरौती, हत्या, अपराध और वसूली के बाद अब पुलिस बलात्कार से भी बदनामी कराने लगी है।’’

सपा अध्यक्ष ने सवाल किया, ‘‘प्रदेश में बाबा बुलडोजर की बड़ी चर्चाएं हैं लेकिन यह बुलडोजर शासन-प्रशासन से खिलवाड़ करने वालों पर क्यों नहीं चलता? गरीबों की झुग्गी, बस्तियों को उजाड़ने में बिलकुल देरी नहीं करने वाला सरकार का बुलडोजर बच्चियों की नृशंस हत्या और बलात्कार करने वालो के घरों तक क्यों नहीं पहुँच रहा है?''

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपराधियों के आगे नतमस्तक हो गयी है और यही वजह है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड