देश की खबरें | मणिपुर में लगातार दो बार भूकंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में बुधवार को लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनमें से एक भूकंप की तीव्रता 5.7 थी तथा भूकंप के झटके पूरे पूर्वोत्तर में महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शिलांग/इंफाल/गुवाहाटी, पांच मार्च मणिपुर में बुधवार को लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनमें से एक भूकंप की तीव्रता 5.7 थी तथा भूकंप के झटके पूरे पूर्वोत्तर में महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शिलांग में क्षेत्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अधिकारियों के अनुसार, राज्य में पूर्वाह्न 11 बजकर छह मिनट पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र इंफाल पूर्वी जिले के यायरिपोक से 44 किलोमीटर पूर्व में और 110 किलोमीटर की गहराई पर था।

उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके असम, मेघालय और क्षेत्र के अन्य हिस्सों में महसूस किए गए।

मणिपुर में दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर 4.1 तीव्रता का एक और भूकंप आया। उन्होंने बताया कि भूकंप राज्य के कामजोंग जिले में 66 किलोमीटर की गहराई पर आया।

भूकंप के बाद मणिपुर में कई इमारतों में दरारें देखी गईं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में थौबल जिले के वांगजिंग लामडिंग में एक स्कूल की इमारत में दरारें नजर आ रही हैं, जहां जातीय संघर्ष से प्रभावित लोगों के लिए एक राहत शिविर चलाया जा रहा है।

इंफाल में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘नुकसान के बारे में मिल रही सूचनाओं की हम पुष्टि में जुटे हैं।’’

क्षेत्र के अन्य राज्यों में किसी तरह के नुकसान की अब तक कोई सूचना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी