देश की खबरें | मध्य असम में 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य असम में सोमवार शाम को 3.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गये। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

गुवाहाटी, 15 जनवरी मध्य असम में सोमवार शाम को 3.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गये। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, सात बजकर 12 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिसका केंद्र ब्रह्मपुत्र के दक्षिणी तट पर पूर्वी कार्बी आंगलोंग जिले में जमीन से 23 किलोमीटर नीचे था।

भूकंप के केंद्र का सटीक स्थान नगालैंड सीमा के पास गुवाहाटी से लगभग 170 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व में था। पश्चिम कार्बी आंगलोंग, होजई, दिमा हसाओ, गोलाघाट और नागांव जिलों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये।

बुलेटिन के मुताबिक, नगालैंड और मणिपुर के कुछ इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये।

बुलेटिन में बताया गया कि भूकंप में किसी के घायल होने या किसी प्रकार से संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

पूर्वोत्तर क्षेत्र उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आता है, जिसकी वजह से यहां लगातार भूकंप आते रहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड