देश की खबरें | गुजरात के कच्छ में 3.3 की तीव्रता का भूकंप, नुकसान की कोई सूचना नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय भूकंप अनुसंधान (आईएसआर) के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र गुजरात के कच्छ जिले में स्थित था।

अहमदाबाद, आठ जुलाई भारतीय भूकंप अनुसंधान (आईएसआर) के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र गुजरात के कच्छ जिले में स्थित था।

आईएसआर ने बताया कि भूकंप का केंद्र कच्छ जिले के दुधई से 10 किलोमीटर दूर स्थित था।

आईएसआर के अनुसार, ‘‘भूकंप शाम करीब 4:10 बजे दर्ज किया गया और यह 30 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। यह इस महीने राज्य के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में दर्ज किया गया तीन से अधिक तीव्रता का तीसरा भूकंप है।’’

अधिकारियों ने बताया कि इसमें किसी के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की अभी तक कोई सूचना नहीं है।

गुजरात राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जीएसडीएमए) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य में भूकंप का खतरा बहुत अधिक है, पिछले 200 वर्षों में नौ बड़े भूकंप आए हैं।

जीएसडीएमए ने कहा कि 26 जनवरी, 2001 को कच्छ में 6.9 की तीव्रता का भूकंप आया था। जीएसडीएमए के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र भचाऊ के पास था, जिसमें 13,800 लोग मारे गए थे और 1.67 लाख लोग घायल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू