देश की खबरें | तिब्बत-नेपाल सीमा के पास भूकंप: बिहार के कई जिलों में महसूस किए गए तेज झटके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तिब्बत-नेपाल सीमा के पास मंगलवार को सुबह आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कारण बिहार के कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए।

पटना, सात जनवरी तिब्बत-नेपाल सीमा के पास मंगलवार को सुबह आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कारण बिहार के कई इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए।

भूकंप का केंद्र नेपाल-तिब्बत सीमा के पास लोबुचे से 93 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 6.35 बजे आया।

इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। बिहार और उत्तर भारत के कई इलाकों में भी झटके महसूस किए गए।

बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) के अनुसार भूकंप के झटके राज्य के पटना, मधुबनी, शिवहर, मुंगेर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, कटिहार, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और भारत-नेपाल सीमा से सटे कई अन्य जिलों में महसूस किए गए।

विभाग के अनुसार, "भूकंप के कारण किसी तरह की संपत्ति या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।"

भूकंप के झटकों के कारण राजधानी पटना में लोग ऐहतियात के तौर पर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

इसी तरह कटिहार, पूर्णिया, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर में भी भूकंप आने पर लोग अपने घरों से बाहर सड़कों पर निकल आए।

डीएमडी के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का असर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड