विदेश की खबरें | पूर्वी इंडोनेशिया में भूकंप, लोगों को समुद्र तट खाली करने की चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जकार्ता, 16 जून (एपी) पूर्वी इंडोनेशिया में बुधवार को समुद्र में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कुछ दीवारों में दरारें पड़ गयी और मालुकु प्रांत में समुद्री तट के सामने रहने वाले निवासियों को ऊंचे इलाकों में जाने के लिए कहा गया है।

जकार्ता, 16 जून (एपी) पूर्वी इंडोनेशिया में बुधवार को समुद्र में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कुछ दीवारों में दरारें पड़ गयी और मालुकु प्रांत में समुद्री तट के सामने रहने वाले निवासियों को ऊंचे इलाकों में जाने के लिए कहा गया है।

इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने कहा कि बड़ी सुनामी का कोई खतरा नहीं है, हालांकि पानी में भूस्खलन के कारण समुद्र में जल स्तर करीब 0.5 मीटर तक बढ़ गया है।

मालुकु आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख हेनरी फार फार ने कहा कि तेहोरु उपजिले में तट पर रहने वाले गांववासी भूकंप के कारण घबरा गए और उन्हें ऊंचे स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि कुछ इमारतों की दीवारों और फर्श में दरारें आ गयी।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र मालुकु प्रांत में सीरम द्वीप पर अमाहाई शहर से 70 किलोमीटर दूर समुद्र में करीब 10 किलोमीटर की गहरायी में था।

इंडोनेशिया में आए दिन भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी आती रहती हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट