देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन के कारण मिट्टी का मकान ध्वस्त, दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुए भीषण भूस्खलन की चपेट में आने से मिट्टी का बना एक मकान ध्वस्त हो गया जिससे उसमें रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ईटानगर, 16 मई अरुणाचल प्रदेश में बारिश के कारण हुए भीषण भूस्खलन की चपेट में आने से मिट्टी का बना एक मकान ध्वस्त हो गया जिससे उसमें रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राजधानी के पुलिस अधीक्षक जिमी चिराम ने बताया कि रविवार को भूस्खलन के कारण एक मिट्टी का मकान ढह गया, जिसके मलबे में अब भी एक महिला फंसी है। मलबे से दो शवों को निकाला गया है जबकि महिला के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘ महिला को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।’’

ईटानगर के थाना प्रभारी फसांग सिमी ने बताया कि मृतकों की पहचान नागेन बर्मन (50) और तपस राय (15) के तौर पर हुई है। वहीं, कुसुम राय (35) अब भी मलबे में दबी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे कुछ जिलों में भूस्खलन की घटनाएं भी हुई हैं।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने यहां के सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल, नाहरलगुन के सरकारी माध्यमिक स्कूल और बंदरदेवा के निकम निया हॉल में अस्थायी राहत शिविर बनाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका