जरुरी जानकारी | घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सत्र में भारी गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सत्र की गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी।

मुंबई, दो अप्रैल घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सत्र की गिरावट के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 256.82 अंक की बढ़त के साथ 76,281.33 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 84.9 अंक चढ़कर 23,250.60 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, जोमैटो और अदाणी पोर्ट्स के शेयर फायदे में रहे। नेस्ले, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,901.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) लिवाल रहे और उन्होंने 4,322.58 करोड़ रुपये मूल्य की शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\