ताजा खबरें | उप्र में पहले अवैध हथियार बनते थे, अब सेना के लिए मिसाइलें बन रही हैं: शाह

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले लोगों को मारने और डराने के लिए अवैध हथियार बनते थे, लेकिन आज यहां गोले और मिसाइलें बन रही हैं।

चंदौली (उप्र), दो मार्च केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले लोगों को मारने और डराने के लिए अवैध हथियार बनते थे, लेकिन आज यहां गोले और मिसाइलें बन रही हैं।

शाह का इशारा परोक्ष तौर पर राज्य में बनने वाले रक्षा औद्योगिक कॉरिडोर की ओर था।

शाह ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पहले उत्तर प्रदेश में अवैध हथियार बनाए जाते थे, जिनका इस्तेमाल लोगों को मारने या डराने के लिए किया जाता था। आज यहां गोले और मिसाइल बन रहीं हैं, जिनका इस्तेमाल भारत की रक्षा के लिए किया जाता है। भाजपा सरकार में यह बदलाव आया है।’’

भाजपा के मौजूदा विधानसभा चुनाव जीतने का विश्वास जताते हुए शाह ने कहा, ‘‘मैं उत्तर प्रदेश की लगभग 150 (विधानसभा) सीटों पर गया हूं और हर जगह चुनावी मिजाज देखा है। चुनाव के पांच चरणों में, सपा और बसपा का सफाया हो जाएगा और लोग भाजपा सरकार बनाने के लिए काम कर रहे हैं। अब, आपको (सीटों की) संख्या को 300 से ऊपर ले जाने के लिए वोट देना होगा।’’

शाह ने कहा, ‘‘गंगा नदी के तट पर मैं कहता हूं कि उत्तर प्रदेश में अगर 1-2 बाहुबली बचे भी हैं, तो 10 मार्च के बाद उन्हें भी जेल भेजा जाएगा। प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है।’’ उन्होंने भाजपा सरकार की विभिन्न उपलब्धियां भी गिनाईं।

चंदौली में सातवें चरण में सात मार्च को मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज