देश की खबरें | हर मंत्रालय समान रूप से महत्वपूर्ण है : रीजीजू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को कहा कि उनके लिए प्रत्येक मंत्रालय समान रूप से महत्वपूर्ण है और उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, वह उसका पूर्ण रूप से निर्वहन करेंगे।

ईटानगर, पांच जून केन्द्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को कहा कि उनके लिए प्रत्येक मंत्रालय समान रूप से महत्वपूर्ण है और उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, वह उसका पूर्ण रूप से निर्वहन करेंगे।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल के दौरान कानून एवं न्याय मंत्रालय से हटाकर रीजीजू को भू विज्ञान मंत्रालय सौंपे जाने के संबंध में पत्रकारों के सवालों पर रीजीजू ने कहा कि वह किसी भी रूप से नरेन्द्र मोदी नीत सरकार में काम करने को तैयार हैं।

‘महा जनसंपर्क अभियान’ से इतर रीजीजू ने कहा, ‘‘मेरे लिए सांसद बनना महत्वपूर्ण है। जैसे शरीर के लिए प्रत्येक अंग महत्वपूर्ण होता है, सरकार के लिए हर विभाग जरूरी होता है। भू विज्ञान बहुत बड़ा विषय है।’’

केन्द्र की भाजपा नीत सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने के लिए 31 मई से ‘महा जनसंपर्क अभियान’ शुरू किया गया है।

रीजीजू ने आज दन में भारत मौसम विज्ञान विभाग और अरुणाचल प्रदेश के ‘सेंटर फॉर अर्थ साइंसेज एंड हिमालयन स्टडिज’ के बीच समझौते पर हस्ताक्षर के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राज्य में जल्दी ही तीन डॉप्लर राडार लगाए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\