देश की खबरें | दिल्ली में ई-कॉमर्स कंपनी के गोदाम में लगी आग : महिला, दमकलकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के रोहिणी इलाके में ई-कॉमर्स कंपनी के गोदाम में शुक्रवार सुबह आग लगने से एक महिला घायल हो गयी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी दिल्ली के रोहिणी इलाके में ई-कॉमर्स कंपनी के गोदाम में शुक्रवार सुबह आग लगने से एक महिला घायल हो गयी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया।

उन्होंने बताया कि महिला समेत छह लोगों को आग से बचाने के अभियान के दौरान एक दमकलकर्मी भी घायल हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘रोहिणी के सेक्टर-छह इलाके में पांच मंजिला इमारत के भूतल पर अमेजन के गोदाम में आग लग गयी।’’

दमकलकर्मियों ने इमारत की छत से लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार सुबह पांच बजकर 34 मिनट पर आग के बारे में सूचना मिली थी और घटनास्थल पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गईं।

डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग में महिला का हाथ झुलस गया और दमकलकर्मी सुनील का पांव झुलस गया। दोनों को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गर्ग ने बताया कि बाकी पांच लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। आग पर काबू पा लिया गया है। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड