देश की खबरें | कोविड की दूसरी लहर के दौरान केंद्र के गलत फैसलों के कारण 50 लाख भारतीयों की मौत हुई: राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के ‘‘गलत फैसलों’’ के कारण कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान लगभग 50 लाख भारतीयों की मौत हुई।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के ‘‘गलत फैसलों’’ के कारण कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान लगभग 50 लाख भारतीयों की मौत हुई।

भारत ने देश में कोविड-19 से अब तक लगभग 4.18 लाख व्यक्तियों की मौत होने की आधिकारिक तौर पर सूचना दी है।

गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ‘सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट’ द्वारा एक नया अध्ययन साझा किया, जिसमें महामारी की शुरुआत से जून 2021 तक तीन अलग-अलग डेटा स्रोतों से अधिक मृत्यु दर का अनुमान लगाया गया है।

उन्होंने अध्ययन साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘सच्चाई। कोविड की दूसरी लहर के दौरान भारत सरकार के गलत फैसलों ने हमारी 50 लाख बहनों, भाइयों, माताओं और पिताओं की जान ले ली।’’

गांधी ने एक अन्य ट्वीट में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वालों को केंद्र सरकार द्वारा कोई मुआवजा नहीं देने की बात कही।

उन्होंने हैशटैग 'फार्मर्स प्रोटेस्ट' का इस्तेमाल करते हुए कहा, ‘‘अपनों को खोने वालों के आँसुओं में सब रिकॉर्ड है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट