खेल की खबरें | डूरंड कप: मोहन बागान ‘सडन डेथ’ में पंजाब एफसी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत चैंपियन मोहन बागान ने शुक्रवार को यहां रोमांचक क्वार्टर फाइनल में निर्धारित समय के बाद 3-3 से बराबरी पर रहने के बाद टाईब्रेकर में पंजाब एफसी को 6-5 से हराकर डूरंड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

जमशेदपुर, 23 अगस्त गत चैंपियन मोहन बागान ने शुक्रवार को यहां रोमांचक क्वार्टर फाइनल में निर्धारित समय के बाद 3-3 से बराबरी पर रहने के बाद टाईब्रेकर में पंजाब एफसी को 6-5 से हराकर डूरंड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

लुका माजसेन ने 17वें मिनट में स्पॉट-किक की मदद से पंजाब एफसी को बढ़त दिलाई तो वहीं सुहैल भट (44वें) और मनवीर सिंह (48वें) ने दूसरे हाफ की शुरुआत में मोहन बागान को बढ़त दिला दी।

उतार चढ़ाव वाले इस मुकाबले में फिलिप मिर्जलजैक (63वें) और नॉर्बर्टो एजेकिएल विडाल (71वें) के गोल से मैच के 71वें मिनट में पंजाब की टीम एक बार फिर 3-2 से आगे हो गयी।

 ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी जेसन कमिंग्स ने 79वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। जिसके बाद मैच अतिरिक्त समय में खिंचा जहां दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही।

टाई ब्रेकर में कमिंस बागान के पहले मौके को भुनाने में चुक गये। लेकिन पंजाब के क्रोएशियाई डिफेंडर नोवोसेलेच के प्रयास को बागान के गोलकीपर विशाल कैथ ने विफल कर दिया।

‘सडन डेथ’ में मेलरॉय असिसि ने पंजाब के लिए दागा जबकि सुभाशीष बोस और एल्ड्रेड ने बागान के लिए गोल किये। विशाल ने डेनेचंद्रम मीतेई के प्रयास पर शानदार बचाव कर टीम की जीत पर मुहर लगा दी।

टाई ब्रेकर में बागान के लिए मनवीर, लिस्टन कोलाको और डिमी पेट्राटोस ने गोल किए जबकि विनित राय, विडाल, बाकेन्गा और मृज़लजैक ने पंजाब एफसरी के लिए गोल किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\