खेल की खबरें | डूरंड कप: चेन्नईयिन एफसी ने हैदराबाद एफसी को हराया, पीएफसी और बीएएफटी का मैच गोल रहित ड्रॉ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नईयिन एफसी ने गुरुवार को यहां डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में हैदराबाद एफसी को 3-1 से हराया।

गुवाहाटी, 10 अगस्त चेन्नईयिन एफसी ने गुरुवार को यहां डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में हैदराबाद एफसी को 3-1 से हराया।

इस जीत से चेन्नईयिन की टीम ग्रुप ई में शीर्ष पर पहुंच गई है।

चेन्नईयिन एफसी की ओर से जोर्डन मरे (46वें मिनट) और कोनोर शील्ड्स (15वें मिनट) ने गोल दागे जबकि हैदराबाद के एलेक्स साजी (छठे मिनट) ने आत्मघाती गोल किया।

हैदराबाद एफसी की तरफ से एकमात्र गोल चिंगलेनसाना सिंह ने चौथे मिनट में पेनल्टी पर किया।

दिन के एक अन्य मैच में पंजाब एफसी (पीएफसी) ने बांग्लादेश आर्मी एकादश एफटी (बीएएफटी) से ग्रुप ए में गोल रहित ड्रॉ खेला।

बीएएफटी का आईएसएल टीम के खिलाफ यह लगातार दूसरा ड्रॉ है। टीम ने इससे पहले ईस्ट बंगाल को भी बराबरी पर रोका था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\