देश की खबरें | डूंगरपुर की विवाहिता के अपने दोस्त के साथ कुवैत जाने का मामला सामने आया: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के डूंगरपुर जिले की एक विवाहिता के कथित तौर पर एक दूसरे युवक के साथ कुवैत जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 14 अगस्त राजस्थान के डूंगरपुर जिले की एक विवाहिता के कथित तौर पर एक दूसरे युवक के साथ कुवैत जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने सोमवार को कहा कि इस बारे में करीब एक महीने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

पुलिस ने बताया कि दीपिका पाटीदार (35) अपने दोस्त इरफान हैदर के साथ कुवैत चली गई है। परिवार को इसकी जानकारी तब हुई जब बुर्का पहनी महिला की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की गई। महिला के दो बच्चे हैं।

इस संबंध में सोमवार को पाटीदार समाज और कुछ हिंदू संगठनों ने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला का पति मुकेश पाटीदार मुंबई में काम करता है। उसने 15 जुलाई को चितरी पुलिस थाने में विवाहिता की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। परिवार को महिला के कुवैत जाने की जानकारी तब मिली जब उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई जिसमें वह बुर्का पहने दिख रही है।

पाटीदार ने संवाददाताओं को बताया कि इरफान ने उनकी पत्नी का 'ब्रेनवॉश' किया और इस्लाम में धर्मांतरण करवा उसे कुवैत ले गया।

पुलिस ने बताया कि इरफान हैदर गुजरात के हिम्मतनगर का रहने वाला है।

चितरी थाना प्रभारी गोविंद सिंह ने कहा,‘‘गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई थी। महिला अक्सर अपने दोस्त से मिलने के लिए गुजरात के साबरकांठा में खेड़ ब्रह्मा जाती थी और बाद में पता चला कि वह उसे कुवैत ले गया।’’

सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला ने वीजा कैसे हासिल किया और वह उस व्यक्ति से कैसे मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू