Weather Update: निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से दक्षिण बंगाल के जिलों में हो सकती है भारी वर्षा; आईएमडी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना से 24 से 28 जुलाई तक दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी से अत्याधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है.

कोलकाता, 22 जुलाई : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना से 24 से 28 जुलाई तक दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी से अत्याधिक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है. आईएमडी ने कहा कि बुधवार तक बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग के ऊपर चक्रवाती हवाएं चलने की संभावना है जिसके फलस्वरूप अगले दो दिनों में उस इलाके में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की उम्मीद है.

उसका कहना है कि निम्न दबाव प्रणाली और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण, दक्षिण बंगाल में बारिश बढ़ने की संभावना है. विभाग के अनुसार, 24-28 जुलाई की अवधि के दौरान क्षेत्र के कुछ जिलों में भारी से मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है. यह भी पढ़ें : पटनायक ने एनसीईआरटी की किताब से पाइका विद्रोह को हटाने को बहुत बड़ा अपमान बताया

आईएमडी ने कहा कि 24 और 25 जुलाई को दक्षिण 24 परगना, झारग्राम, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुरा और पुरुलिया जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है. विभाग के मुताबिक मौसम प्रणाली के कारण उप-हिमालयी जिलों-- दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में 26 जुलाई से भारी वर्षा होने की संभावना है.

Share Now

\