जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में गिरावट से तेल तिलहन के भाव टूटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में शुक्रवार को सोयाबीन, सीपीओ, पामोलीन सहित लगभग सभी तेल तिलहनों के भाव नरमी के साथ बंद हुए।

नयी दिल्ली, 26 नवंबर विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में शुक्रवार को सोयाबीन, सीपीओ, पामोलीन सहित लगभग सभी तेल तिलहनों के भाव नरमी के साथ बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 1.55 प्रतिशत की गिरावट थी जबकि शिकॉगो एक्सचेंज आरंभिक दौर में तीन प्रतिशत नीचे चल रहा था। मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट आने और भाव बेपड़ता होने से सीपीओ और पामोलीन तेल के भाव हानि दर्शाते बंद हुए। आयातकों के लिए इन तेलों का आयात करना महंगा बैठ रहा है क्योंकि स्थानीय बाजार में उससे सस्ते भाव पर आयातित तेल उपलब्ध हैं। इस कारण आयातकों को खरीद दर से कहीं सस्ते दाम पर अपना माल बेचना पड़ रहा है।

सूत्रों ने बताया देश में प्लांट वालों को सोयाबीन कम उपलब्ध है क्योंकि किसान सस्ते में बेचने से बच रहे हैं। इस कारण से ये सोयाबीन प्लांट वाले मंडियों से ऊंचे दाम पर सोयाबीन की खरीद कर रहे हैं। विदेशी बाजारों में गिरावट के कारण सोयाबीन तेल के भाव नरम बंद हुए जबकि सोयाबीन दाना और लूज के भाव पूर्वस्तर पर रहे क्योंकि पॉल्ट्री कंपनियों की सोयाबीन के तेल रहित खल की मांग बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि बिनौला तेल का भाव कमजोर होने से मूंगफली तेल तिलहनों की मांग प्रभावित हुई जिससे इनके भाव नरम रुख के साथ बंद हुए।

गिरावट के आम रुख के बीच बड़े सरसों मिलों की मांग कम होने से सरसों तेल तिलहन के भाव भी नरमी दर्शाते बंद हुए।

बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,945 - 8,975 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,900 - 5,985 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,000 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,900 - 2,025 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,730 -2,755 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,810 - 2,920 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,500 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,180 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,950

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,350 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,350 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,850 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,700 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,600 - 6,700, सोयाबीन लूज 6,450 - 6,500 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड