देश की खबरें | क्षमता से ज्यादा यात्री भरे जाने से खरगोन में हुआ भीषण बस हादसा, विस्तृत जांच हो : यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खरगोन जिले में मंगलवार को हुए भीषण बस हादसे की विस्तृत जांच की मांग करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव ने दावा किया कि यह दुर्घटना एक निजी बस में क्षमता से अधिक यात्री भरे जाने के कारण हुई।

इंदौर (मध्यप्रदेश), नौ मई खरगोन जिले में मंगलवार को हुए भीषण बस हादसे की विस्तृत जांच की मांग करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव ने दावा किया कि यह दुर्घटना एक निजी बस में क्षमता से अधिक यात्री भरे जाने के कारण हुई।

खरगोन, यादव का गृह क्षेत्र है। उन्होंने इंदौर में संवाददाताओं से कहा,‘‘बस में क्षमता से अधिक यात्री भरे जाने के कारण यह वाहन असंतुलित होकर पुल से नीचे गिर गया।’’

यादव ने कहा कि बस हादसे की विस्तृत जांच होनी चाहिए और इस यात्री वाहन के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा,"सूबे के हर विभाग में माफिया काम करता है और ऐसा ही हाल परिवहन विभाग का भी है।’’

यादव ने मांग की कि बस हादसे में मारे गए हर व्यक्ति के परिवार को 25 लाख रुपये और घायलों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाए।

अधिकारियों ने बताया कि यात्री बस के पुल से सूखी नदी में गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट