देश की खबरें | मनुवादी सोच के कारण भाजपा शासित राज्यों में दलितों, आदिवासियों के साथ हो रही बर्बरता: राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में एक दलित व्यक्ति की कथित हत्या तथा ओडिशा में तीन आदिवासी महिलाओं के साथ मारपीट की घटना को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मनुवादी सोच के कारण उसके शासन वाले राज्यों में दलित और आदिवासी समुदायों के लोगों के साथ बर्बरता हो रही है।

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में एक दलित व्यक्ति की कथित हत्या तथा ओडिशा में तीन आदिवासी महिलाओं के साथ मारपीट की घटना को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मनुवादी सोच के कारण उसके शासन वाले राज्यों में दलित और आदिवासी समुदायों के लोगों के साथ बर्बरता हो रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि देश के बहुजनों के साथ ऐसी बर्बरता किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मध्य प्रदेश में देवास जिले के एक पुलिस थाने में एक दलित व्यक्ति की मौत के बाद उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

देवास के पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने बताया कि 35 वर्षीय मुकेश लोंगरे की शनिवार को मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि मुकेश को 26 दिसंबर को एक महिला द्वारा उसके खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत के संबंध में पूछताछ के लिए सतवास पुलिस थाने बुलाया गया था।

ओडिशा के बालासोर जिले में कुछ आदिवासी परिवारों का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के आरोप में भीड़ ने तीन लोगों को कथित तौर पर पेड़ से बांध कर उनके साथ मारपीट की।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एक तरफ़ मध्यप्रदेश के देवास में दलित युवक की पुलिस हिरासत में हत्या की गई। दूसरी तरफ, ओडिशा के बालासोर में आदिवासी महिलाओं को पेड़ से बांधकर पीटा गया है। दोनों घटनाएं दुखद, शर्मनाक और अत्यंत निंदनीय हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की मनुवादी सोच के कारण उनके शासन वाले राज्यों में एक के बाद एक इस तरह की घटनाएं हो रही हैं तथा सरकार की शह के बिना यह संभव नहीं है।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘देश के बहुजनों के साथ ऐसी बर्बरता किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम उनके साथ हैं, उनके संवैधानिक अधिकारों के लिए और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी ताक़त के साथ लड़ेंगे।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान और कमजोर वर्गों पर अत्याचार ही भाजपा के शासन का मूलमंत्र है। देवास, मध्य प्रदेश में पुलिस हिरासत में दलित युवक की मौत का मामला अत्यंत गंभीर है। परिवार का आरोप है कि पुलिस क्रूरता की वजह से युवक की जान चली गई। इसके पहले महाराष्ट्र के परभणी से दलित परिवारों पर अत्याचार व पुलिस हिरासत में एक दलित युवक की मृत्यु की खबर आई थी।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘लगता है भाजपा राज में दलितों, आदिवासियों और वंचितों जैसे कमजोर वर्गों पर अत्याचार की पुलिस को खुली छूट मिली हुई है।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Quetta Gladiators vs Karachi Kings, PSL 2026 2nd T20 Match Live Streaming In India: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम कराची किंग्स के बीच होगा दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Pakistani Spy Arrested: राजस्थान में पाकिस्तान का जासूसी नेटवर्क ध्वस्त; आतंकी शहजाद भट्टी का करीबी गिरफ्तार, संवेदनशील वीडियो भेजने का आरोप

Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

'देश में कोई लॉकडाउन नहीं होगा': किरेन रिजिजू ने अफवाहों पर लगाया विराम; पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती को बताया 'ऐतिहासिक कदम'