देश की खबरें | पारिवारिक आपात स्थिति के कारण कमिंस तीसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे, स्मिथ करेंगे टीम का नेतृत्व

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पारिवारिक आपात स्थिति के कारण भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट से हटने का फैसला किया है जिससे उप कप्तान स्टीव स्मिथ एक मार्च से इंदौर में शुरू होने वाले मुकाबले में टीम की अगुआई की जिम्मेदारी संभालेंगे।

नयी दिल्ली, 24 फरवरी आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पारिवारिक आपात स्थिति के कारण भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट से हटने का फैसला किया है जिससे उप कप्तान स्टीव स्मिथ एक मार्च से इंदौर में शुरू होने वाले मुकाबले में टीम की अगुआई की जिम्मेदारी संभालेंगे।

आस्ट्रेलिया को पिछले हफ्ते दूसरे टेस्ट में तीन दिन में छह विकेट से हार मिली थी जिसके बाद कमिंस स्वदेश लौट गये थे।

‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ के अनुसार, ‘‘पारिवारिक आपात स्थिति के कारण पैट कमिंस दूसरे टेस्ट के बाद आस्ट्रेलिया लौट गये थे और यह तेज गेंदबाज अगले हफ्ते तीसरे मैच के दौरान अपने घर पर ही रहेगा। ’’

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ‘‘आस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान की मां बीमार हैं और ‘पैलिएटिव केयर’ (प्रशामक उपचार) में हैं। ’’

उम्मीद है कि कमिंस तीसरे टेस्ट से पहले वापस आकर टीम से जुड़ जायेंगे लेकिन ऐसी भी संभावना हो सकती है कि वह चौथे टेस्ट में नहीं खेलें।

कमिंस के टिम पेन से कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के बाद 2021 में स्मिथ को उप कप्तान बनाया था और तब से वह टेस्ट में तीसरी दफा आस्ट्रेलिया का नेतृत्व करेंगे।

दूसरे टेस्ट के बाद स्मिथ अपनी पत्नी के साथ दुबई गये थे और गुरूवार की शाम दिल्ली में आस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े थे।

वहीं आल राउंडर कैमरन ग्रीन तीसरा टेस्ट खेलने के लिये फिट हैं और उनके होल्कर स्टेडियम में तीसरे टेस्ट में खेलने की संभावना है। ग्रीन की ऊंगली में फ्रेक्चर था जिससे आस्ट्रेलियाई टीम का संयोजन पहले दो टेस्ट मैचों में बिगड़ गया था।

ग्रीन की वापसी से आस्ट्रेलिया को दूसरा सीम गेंदबाजी विकल्प मिल जायेगा। कमिंस दिल्ली में एकमात्र तेज गेंदबाज थे।

ग्रीन ने शुक्रवार को दिल्ली में पत्रकारों से कहा, ‘‘जब आप आल राउंडर के तौर पर टीम में शामिल होगे तो इससे आप शायद टीम के संतुलन में थोड़ी मदद कर सकते हो। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में चयनकर्ता कैसा चयन करते हैं। ’’

सीनियर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के भी उपलब्ध होने की उम्मीद है और वह अंतिम एकादश में कमिंस की जगह ले सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें