देश की खबरें | सर्द हवाएं चलने से दिल्ली में अधिकतम पारा सामान्य से कम दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सर्द हवाएं चलने की वजह से अधिकतम तापमान बुधवार को सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, एक फरवरी राष्ट्रीय राजधानी में सर्द हवाएं चलने की वजह से अधिकतम तापमान बुधवार को सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

दिल्ली में अधिकतम पारा 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम था। हालांकि न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस वक्त के मौसम के हिसाब से सामान्य है।

साक्षेप आर्द्रता का स्तर 53 फीसदी से 100 प्रतिशत के बीच रहा।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को आसमान के मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान जताया है, जबकि न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: नौ और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 164 दर्ज किया गया।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली संस्था “सफर” के मुताबिक, हवा की गुणवत्ता अगले दो दिन के दौरान ‘मध्यम’ या इससे थोड़ी ऊपर रह सकती है।

उसने कहा, “अगले तीन दिनों के दौरान सतही हवा गति (14 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा) और तापमान (अधिकतम 20-23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 8-9 डिग्री सेल्सियस) वायु गुणवत्ता में सुधार कर सकता है।”

‘सफर’ के मुताबिक, वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को सुधर सकती है, लेकिन यह ‘मध्यम’ स्तर में ही रहेगी। उसने बताया कि अगले छह दिनों के दौरान वायु गुणवत्ता मुख्य रूप से ‘मध्यम’से ‘खराब’ श्रेणी के बीच रह सकती है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Pitch Report And Weather Update: कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Lucknow Hit-and-Run Horror: लखनऊ में स्कूल फेयरवेल से लौट रहे छात्र ने पैदल यात्रियों को रौंदा, 6 साल के मासूम की मौत (Watch Video)

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Preview: आज कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

देवरिया में आवारा कुत्ते का आतंक: एक के बाद एक 6 लोगों को काटकर किया लहुलुहान, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात (Watch Video)

\