देश की खबरें | खराब मौसम के कारण रांची हवाई अड्डे से सड़क मार्ग के जरिए जमशेदपुर रवाना हुए मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को खराब मौसम की वजह से उनके हेलीकॉप्टर के उड़ान नहीं भर पाने के कारण रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से सड़क मार्ग के जरिए जमशेदपुर रवाना हुए।

रांची, 15 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को खराब मौसम की वजह से उनके हेलीकॉप्टर के उड़ान नहीं भर पाने के कारण रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से सड़क मार्ग के जरिए जमशेदपुर रवाना हुए।

प्रधानमंत्री मोदी का जमशेदपुर के गोपाल मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'परिवर्तन महारैली' को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इस रैली को झारखंड में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से जमशेदपुर जा रहे हैं और वह गोपाल मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे।’’

रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से जमशेदपुर के गोपाल मैदान की दूरी करीब 126 किलोमीटर है।

मोदी की यात्रा कोल्हान क्षेत्र में राजनीतिक महत्व रखती है। इस क्षेत्र में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले शामिल हैं। यह क्षेत्र भाजपा के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें नौ जनजातीय-बहुल निर्वाचन क्षेत्रों समेत विधानसभा की 14 सीट हैं।

भाजपा 2019 के विधानसभा चुनावों में जनजातीय-बहुल नौ क्षेत्रों में से एक भी नहीं जीत पाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\