देश की खबरें | डीयू अपना उपग्रह प्रक्षेपित करने, परिसर में जीवाश्म ईंधन वाहनों का प्रवेश रोकने पर विचार कर रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) अपना उपग्रह प्रक्षेपित करने, परिसर में केवल इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रवेश को अनुमति देने और छात्रों के लिए मुफ्त भोजन योजना शुरू करने जैसी महत्वकांक्षी पहलों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) अपना उपग्रह प्रक्षेपित करने, परिसर में केवल इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रवेश को अनुमति देने और छात्रों के लिए मुफ्त भोजन योजना शुरू करने जैसी महत्वकांक्षी पहलों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

ये योजनाएं दिल्ली विश्वविद्यालय के दीर्घकालिक लक्ष्यों का हिस्सा हैं, जिन्हें विश्वविद्यालय एक निश्चित समयावधि में हासिल करना चाहता है। इन योजनाओं को विश्वविद्यालय की संस्थागत विकास योजना (आईडीपी) 2024 में दर्शाया गया है।

निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार, वैज्ञानिक अनुसंधान, दूरसंचार, जीपीएस नेविगेशन के साथ दूरस्थ शिक्षा में प्रमुख भूमिका निभाने के मकसद से विश्वविद्यालय का लक्ष्य खुद की उपग्रह प्रणाली स्थापित करना है।

दस्तावेज में कहा गया है कि अगर वित्तीय सीमाएं उत्पन्न होती हैं, तो डीयू इस योजना को हकीकत में बदलने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) जैसे संगठनों से सेवाएं लेने पर विचार कर सकता है।

इसके अलावा, डीयू यहां परिसर में जीवाश्म ईंधन वाहनों को प्रतिबंधित कर शून्य-उत्सर्जन लक्ष्य हासिल करने की योजना के साथ पर्यावरणीय स्थिरता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए छात्र मार्ग जैसे क्षेत्रों से शुरुआत करके चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों का परिचालन किया जाएगा।

वहीं डीयू वंचित समुदाय के छात्रों के लिए ‘वर्किंग लंच’ योजना की पहल करने जा रहा है, जिसमें काम के बदले विवि के ‘कैफेटेरिया’ में मुफ्त भोजन मिलेगा।

इन योजनाओं के साथ डीयू विदेशों के विश्वविद्यालयों की तर्ज पर एक ‘‘विश्वविद्यालय हाट’’ बनाने पर भी विचार कर रहा है, जिससे विश्वविद्यालय के छात्रों के नेतृत्व वाले स्टार्ट-अप द्वारा विकसित उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए एक वाणिज्यिक खरीदारी क्षेत्र स्थापित किया जा सके।

संस्थागत विकास योजना को बृहस्पतिवार को अकादमिक परिषद के सदस्यों द्वारा अनुमोदित किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट