देश की खबरें | डीयू में दाखिला प्रक्रिया में कम से कम एक हफ्ते की देरी हो सकती है: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा- पूर्वस्नातक(सीयूईटी-यूजी) के कार्यक्रम में विस्तार की वजह से दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में पूर्वस्नातक कार्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया में कम से कम एक हफ्ते की देरी हो सकती है।

नयी दिल्ली, नौ अगस्त संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा- पूर्वस्नातक(सीयूईटी-यूजी) के कार्यक्रम में विस्तार की वजह से दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में पूर्वस्नातक कार्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया में कम से कम एक हफ्ते की देरी हो सकती है।

तकनीकी खराबी आने की वजह से पिछले हफ्ते कई केंद्रों पर सीयूईटी-यूजी इम्तिहान को रद्द करना पड़ा था।

सीयूईटी-यूजी का 20 अगस्त को समापन होना था लेकिन अब यह 28 अगस्त को होगा। विश्वविद्यालय के सभी पूर्व स्नातक कार्यक्रमों में दाखिले सीयूईटी के जरिए ही होंगे।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को घोषणा की कि पिछले सप्ताह रद्द की गई परीक्षा अब 24 से 28 अगस्त तक आयोजित की जाएगी और नए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

डीयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “ सीयूईटी के पुनर्निर्धारित होने के कारण प्रवेश प्रक्रिया एक हफ्ते तक टल सकती है । प्रवेश प्रक्रिया एक महीने में पूरी हो जाएगी।”

उन्होंने कहा, “ प्रवेश प्रक्रिया अब सितंबर के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है और प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है।”

अधिकारी ने बताया, “ पहले विश्वविद्यालय सितंबर के अंत तक कक्षाएं शुरू करने की योजना बना रहा था।”

दाखिला प्रक्रिया के इस महीने के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। ‘डीन ऑफ एडमिशन’ हनीत गांधी ने कहा कि साझा सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) पोर्टल अगस्त के तीसरे हफ्ते में खुलेगा जहां प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

सीएसएएस में कई चरण हैं। सबसे पहले सीएसएएस 2022 का आवेदन पत्र जमा करना होगा, फिर कार्यक्रमों का चयन और वरीयताएं भरनी होंगी, और फिर सीट आवंटन और प्रवेश होगा।

दूसरे चरण में सीयूईटी में हासिल अंकों की जरूरत होगी। सीयूईटी-यूजी 2022 के नतीजे घोषित किए जाने के बाद ही दाखिला प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू हो सकेगा।

यह पहली बार है कि डीयू में पूर्वस्नातक में प्रवेश परीक्षा के जरिए दाखिल होंगे। डीयू में पहले कट-ऑफ के जरिए प्रवेश होता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू