देश की खबरें | शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने 10 वर्षीय बेटे को पीट-पीट कर जान से मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने 10 वर्षीय बेटे की मंगलवार को कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी। यह घटना शिवपुरी शहर के देहात पुलिस थाना इलाके के महल सराय में हुई।

Corona

शिवपुरी (मप्र), 24 मई मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने 10 वर्षीय बेटे की मंगलवार को कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी। यह घटना शिवपुरी शहर के देहात पुलिस थाना इलाके के महल सराय में हुई।

देहात पुलिस थाना प्रभारी सुनील खेमरिया ने बताया कि महल सराय में निवास करने वाला शौकीन आदिवासी शराब के नशे में धुत्त होकर आज सुबह करीब पांच बजे अपनी पत्नी से झगड़ रहा था। उन्होंने बताया कि झगड़े की आवाज सुनकर घर में सो रहे 10 वर्षीय बेटे राजीव की नींद खुल गई और उसने माता-पिता को समझाने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि इस बीच बचाव में पिता शौकीन ने अपने बेटे राजीव को पीटा और जोर का धक्का मार दिया, जिससे उसका सिर दीवार में जा लगा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

खेमरिया ने बताया कि पड़ोसियों ने इस मामले की सूचना देहात थाना पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि घटना के बाद शौकीन आदिवासी मौके से फरार हो गया।

खेमरिया ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\