Delhi Case: नशे में धुत लड़कों ने एक चाय बेचने वाले को मारी गोली

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में बहस के बाद नशे में धुत लड़कों के एक समुह ने एक चाय बेचने वाले को कथित तौर पर गोली मार दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके में बहस के बाद नशे में धुत लड़कों के एक समुह ने एक चाय बेचने वाले को कथित तौर पर गोली मार दी.पुलिस ने सोमवार को बताया कि तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और एक अन्य अभी फरार है. वहीं, पीड़ित रामकिशन की हालत स्थिर है. यह भी पढ़े:श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकियों ने बिहार के रहने वाले गोलगप्पा विक्रेता अरविंद कुमार को मारी गोली, 2 हफ्ते में ऐसी आठवीं घटना

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार तड़के करीब चार बजे रामकिशन अपनी दुकान खोल रहा था, तभी इन लड़कों ने कुछ खाने को मांगा. रामकिशन ने उन्हें बताया कि सुबह होने के कारण दुकान पर कुछ तैयार नहीं है. लड़के कुछ दूरी पर खड़े हो कर सिगरेट पीने लगे. इसके बाद, जब पीड़ित शौच के लिए गया तो इन लड़कों ने उस पर कुछ फब्तियां कसीं. इससे उनके बीच कहा-सुनी हो गई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई.  फिर इन लड़कों ने अपने एक दोस्त को बुलाया, जिसने चाय बेचने वाले को गोली मार दी.

उन्होंने बताया कि पीड़ित के पैर में मामूली चोट आई और उसे अस्पताल ले जाया गया, उसकी हालत स्थिर है.पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) गौरव शर्मा ने कहा, ‘‘ हमने मामला दर्ज कर लिया है. तीन नाबालिगों को पकड़ लिया गया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है. ’’पुलिस ने बताया कि पिस्तौल अभी बरामद नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट