देश की खबरें | असम में 15 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में दो अलग-अलग अभियानों में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 15 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किये गये।

मोरीगांव/गुवाहाटी, 14 जुलाई असम में दो अलग-अलग अभियानों में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 15 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किये गये।

पहली गिरफ्तारी मोरीगांव जिले में की गई, जबकि दूसरी कार्रवाई दक्षिण सलमारा में की गई।

पुलिस ने बताया कि मणिपुर की रहने वाली 25 वर्षीय महिला को मोरीगांव में जगीरोड रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा, "वह आज सुबह मणिपुर से बस से जागीरोड पहुंची और रेलवे स्टेशन के पास घूमती हुई पाई गई, तभी संदेह के आधार पर उसे पकड़ लिया गया।"

पुलिस ने उसके शरीर से बंधी नौ साबुन की डिब्बियों में छिपाकर रखी गई 104.5 ग्राम हेरोइन जब्त की।

अधिकारी ने बताया, "जब्त की गई हेरोइन की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये आंकी गई है।" उन्होंने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि क्या इसमें कोई बड़ा नेटवर्क शामिल है।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत अन्य अभियान में प्रतिबंधित याबा टैबलेट बरामद किए गए।

उन्होंने कहा, "मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता में दक्षिण सलमारा पुलिस ने विशेष एनडीपीएस रोधी अभियान चलाया और 50,000 याबा टैबलेट, एक मोबाइल फोन जब्त किया।"

शर्मा ने बताया कि इन टैबलेट की कीमत 10 करोड़ रुपये आंकी गई है और इस अभियान में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Streaming In India: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match MYS Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज बिखेरेंगे जलवा या लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट