देश की खबरें | बारामूला में मादक पदार्थ-आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुरक्षा बलों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक अंतर-जिला मादक पदार्थ-आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और 1.5 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

श्रीनगर, दो मई सुरक्षा बलों ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक अंतर-जिला मादक पदार्थ-आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और 1.5 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ बारामूला में आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार करके एक अंतर-जिला मादक पदार्थ-आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और उनके कब्जे से 1.5 करोड़ रुपये की हेरोइन, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।’’

बारामूला में चेनाद चौराहे पर नियमित जांच के दौरान, पुलिस और सेना के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने एक ट्रक को रोका जिस पर दो व्यक्ति सवार थे।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘तलाशी के दौरान उक्त वाहन से 800 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया। दोनों व्यक्तियों की पहचान निसार अहमद खान और मोहम्मद रफीक खान के रूप में की गई है।’’

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान, दोनों ने स्वीकार किया कि वे प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के साथ काम कर रहे हैं और नियंत्रण रेखा के पार से आकाओं के निकट संपर्क में थे।

उन्होंने कहा, ‘‘उनके खुलासे पर, स्टेपनी से एक एके -47 मैगजीन, एके -47 की 15 गोलियां और एक चीनी हथगोला भी बरामद किया गया है, जिसे उन्होंने अंदर छुपाया था।’’

प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादियों के इन सहयोगियों को प्रतिबंधित पदार्थ बेचने का काम दिया गया था और उससे मिली राशि का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए किया जाना था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी