देश की खबरें | अहमदाबाद हवाई अड्डे पर 37 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त, चार यात्री गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मंगलवार को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर चार यात्रियों से लगभग 37.2 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 29 अप्रैल राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मंगलवार को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर चार यात्रियों से लगभग 37.2 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, विशेष खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने अहमदाबाद सीमा शुल्क अधिकारियों के सहयोग से बैंकॉक से आने वाले चार भारतीय नागरिकों को रोका।

जांच के दौरान उनके छह ट्रॉली बैग में ब्रांडेड खाद्य वस्तुओं के बीच छिपाए गए हरे रंग के गांठदार पदार्थ के पैकेट बरामद हुए।

प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने बताया कि रासायनिक परीक्षण में यह पदार्थ हाइड्रोपोनिक वीड पाया गया।

इस मादक पदार्थ का कुल वजन 37.2 किलोग्राम है जिसे स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत जब्त कर लिया गया है।

चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

यह पिछले 10 दिनों में अहमदाबाद हवाईअड्डे पर गांजे की दूसरी बड़ी जब्ती है।

डीआरआई ने 20 अप्रैल को भी बैंकॉक से आए एक अन्य भारतीय नागरिक के पास से 17.5 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड को जब्त किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट