देश की खबरें | लखनऊ में 10 करोड़ रुपये से अधिक के नशीले पदार्थ जब्त, चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मादक द्रव्य रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने लखनऊ में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के नशीले पदार्थ बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

लखनऊ, 14 जुलाई उत्तर प्रदेश के मादक द्रव्य रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने लखनऊ में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य के नशीले पदार्थ बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

एएनटीएफ के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि लखनऊ स्थित उसकी टीम ने रविवार को ठाकुरगंज के गऊघाट इलाके से एक महिला समेत चार तस्करों को पकड़ा और मॉर्फिन एवं एमडीएमए सहित नशीले पदार्थों का जखीरा जब्त किया।

उन्होंने बताया कि बरामद मादक पदार्थों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ 29 लाख रुपये से ज्यादा बतायी जा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण और एएनटीएफ के महानिरीक्षक अब्दुल हमीद के निर्देश पर शुरू किये गये अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई के दौरान तस्करों के पास से एक किलोग्राम मॉर्फिन, 252 ग्राम चरस, 5.5 किलो गांजा, छह ग्राम एमडीएमए, 79 हजार 530 रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान आयुष निषाद (20), सूफियान (20), श्रवण कुमार निषाद (65) और नेहा निषाद (24) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ये सभी लखनऊ के गऊघाट और वजीरबाग इलाके के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने के दौरान मोटे मुनाफे के लिए मॉर्फिन, चरस, गांजा और एमडीएमए जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने की बात स्वीकार की है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी तत्व (एनडीपीएस) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एएनटीएफ ने कहा कि नशीली दवाओं की आपूर्ति श्रृंखला के स्रोत और नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड