देश की खबरें | ठाणे में 3.9 लाख रुपये की कीमत का मादक पदार्थ जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर से पुलिस ने 3.9 लाख रुपये मूल्य का 'हाइड्रोपोनिक' गांजा जब्त किया है और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ठाणे, 12 जून महाराष्ट्र के ठाणे शहर से पुलिस ने 3.9 लाख रुपये मूल्य का 'हाइड्रोपोनिक' गांजा जब्त किया है और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस टीम ने मंगलवार शाम को शील-कल्याण रोड पर एक होटल के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा और उसे पकड़ लिया।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड़ ने बताया कि आरोपी की पहचान उल्हासनगर निवासी धीरेन वाधवा के रूप में हुई और जांच के दौरान पुलिस ने उसके पास से 130 ग्राम 'हाइड्रोपोनिक' गांजा बरामद किया गया।

हाइड्रोपोनिक गांजा की खेती मिट्टी के बजाय पोषक तत्वों से भरपूर जल-आधारित घोल में की जाती है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने एक स्कूटर, एक तराजू, एक मोबाइल फोन और कुछ नकदी भी जब्त की है, जिनकी कुल कीमत 1.24 लाख रुपये है।

गायकवाड़ ने कहा, “मौजूद साक्ष्य स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि आरोपी मादक पदार्थ को बेचने की फिराक में था।”

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ शिल-दायघर पुलिस थाने में स्वापक औषधि और मन प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट