देश की खबरें | मादक पदार्थ गिरोह का सरगना गिरफ्तार, उसके घर से 1.2 करोड रुपए के मादक पदार्थ बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस द्वारा जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ 21 लाख रुपए आंकी गई है।

पुलिस द्वारा जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ 21 लाख रुपए आंकी गई है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स) दिनेश एम एन ने रविवार को बताया कि ‘टास्क फोर्स’ की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगापुर सिटी जिले के टोडाभीम थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ गिरोह के सरगना रतन सिंह धाकड़ को गिरफ्तार कर उसके घर से एक क्विंटल 21 किलो 600 ग्राम गांजा, 588 ग्राम अफीम, 900 ग्राम डोडा पोस्त और 1,52260 रुपये नगद बरामद किये।

उन्होंने बताया कि शनिवार को टीम ने रतन सिंह के मकान पर दबिश दी और मौके से उसे गिरफ्तार किया। उनके अनुसार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

एम एन ने बताया कि रतन सिंह भारी मात्रा में उड़ीसा से मादक पदार्थो की खेप मंगवाकर अलवर, बांदीकुई और गंगापुरसिटी के तस्करों तक उसे पहुंचाया करता है। पुलिस मुख्यालय की टीम की उसपर पहले से नजर थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\