देश की खबरें | क्रूज पर मादक पदार्थ मामला: आरोपी की अग्रिम ज़मानत याचिका पर सुनवाई छह जून तक टली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता शाहखान खान के बेटे आर्यन खान को ‘मादक पदार्थ’ प्रकरण में छोड़ने के एवज़ में रिश्वत की कथित रूप से मांग करने के मामले में आरोपी सैनविले उर्फ सैम डिसूजा की अग्रिम ज़मानत याचिका पर सुनवाई बुधवार को छह जून तक के लिए स्थगित कर दी।

मुंबई, 31 मार्च मुंबई की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता शाहखान खान के बेटे आर्यन खान को ‘मादक पदार्थ’ प्रकरण में छोड़ने के एवज़ में रिश्वत की कथित रूप से मांग करने के मामले में आरोपी सैनविले उर्फ सैम डिसूजा की अग्रिम ज़मानत याचिका पर सुनवाई बुधवार को छह जून तक के लिए स्थगित कर दी।

विशेष सीबीआई अदालत ने यह भी कहा कि वह गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान करने के डिसूजा के आग्रह पर अगली सुनवाई के दौरान विचार करेगी।

जब मामला सुनवाई के लिए आया तो डिसूजा के वकील ने एक आवेदन दायर कर दलीलें पेश करने के लिए समय देने का आग्रह किया। इसके बाद अदालत ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया और मामले को छह जून के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

इस मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े भी आरोपी हैं।

कुछ दिन पहले बंबई उच्च न्यायालय ने प्राथमिकी को रद्द करने के अनुरोध वाली डिसूजा की याचिका पर सुनवाई करते हुए गिरफ्तारी जैसी किसी भी कठोर कार्रवाई से अंतरिम संरक्षण देने से इनकार कर दिया था।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को अक्टूबर 2021 में कॉर्डेलिया क्रूज ‘मादक पदार्थ’ मामले में नहीं फंसाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता से कथित रूप से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में वानखेड़े और चार अन्य के खिलाफ 11 मई को मामला दर्ज किया था।

डिसूजा पर इस समझौते में मदद करने का आरोप है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\