देश की खबरें | ड्रग मामला: बेंगलुरू में पांच पबों पर छापा मारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने ड्रग मामले में अपनी कार्रवाई के तहत शहर के पांच पबों पर छापे मारे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, चार अक्टूबर केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने ड्रग मामले में अपनी कार्रवाई के तहत शहर के पांच पबों पर छापे मारे।

अधिकारियों ने बताया कि छापे की कार्रवाई शनिवार रात को की गई।

यह भी पढ़े | MP By-Elections 2020: मध्यप्रदेश विधानसभा उप-चुनाव में होगा ‘त्रिकोणीय’ मुकाबला, BSP ने अपने उम्मीदवार किए तय.

बेंगलुरू के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने रविवार को एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘मादक पदार्थ मामले की जांच में हमने पाया कि आमतौर पर कुछ पबों में मादक पदार्थ लिए जाते हैं। इसलिए, तलाशी वारंट लेकर कल रात पांच पबों की तलाशी ली गई।’’

पुलिस ने छापे के नतीजों को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

यह भी पढ़े | उच्च वसूली पोस्ट करने की भारत की स्थिर प्रवृत्ति भी जारी, पिछले 24 घंटों में 82,260 रिकवरी दर्ज- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय: 4 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है और इस मामले की जांच के तहत कुछ कन्नड़ फिल्म अभिनेत्रियों, मादक पदार्थ तस्करों, रेव पार्टी आयोजकों समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने यहां मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ किया था, जिसकी पृष्ठभूमि में यह कार्रवाई की गई।

सीसीबी जांच से संबंधित जानकारी लीक करने के आरोप में दो पुलिस अधिकारियों को हाल में निलंबित किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू