देश की खबरें | मादक पदार्थ मामला : अभिनेत्री श्वेता कुमारी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मादक पदार्थों की बरामदगी के मामले में गिरफ्तार दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री श्वेता कुमारी को यहां की अदालत ने बृहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, सात जनवरी मादक पदार्थों की बरामदगी के मामले में गिरफ्तार दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री श्वेता कुमारी को यहां की अदालत ने बृहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अदालत ने कहा कि उनकी जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

कन्नड और तेलुगु फिल्मों में अभियन कर चुकी कुमारी को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने कथित तौर पर 400 ग्राम प्रतिबंधित मेफेड्रोन (एमडी) नामक नशीला पदार्थ जब्त करने के बाद सोमवार को पड़ोसी ठाणे जिले के मीरा भायंदर स्थित होटल से गिरफ्तार किया था।

कुमारी को बृहस्पतिवार को एनसीबी की हिरासत अवधि खत्म होने के बाद मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया क्योंकि जांच एजेंसी ने उनकी हिरासत बढ़ाने के लिए अदालत से अनुरोध नहीं किया।

उल्लेखनीय है कि गोवा और महाराष्ट्र में नशीले पदार्थों की आपूर्ति के खिलाफ अभियान के तहत एनसीबी ने दो जनवरी को 400 ग्राम एमडी जब्त किया जिसके बाद मीरा भायंदर के होटल से अभिनेत्री की गिरफ्तारी हुई।

कुमारी ने जमानत याचिका दायर की है जिसपर शुक्रवार को सुनवाई होगी।

इसी से जुड़े एक मामले में हास्य कलाकार भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया को कथित तौर पर मादक पदार्थ की आपूर्ति करने के आरोपी को भी अदालत के समक्ष पेश किया गया, उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया था।

विशेष लोक अभियोजक अतुल सरपांडे ने बताया कि आरोपी स्वामी नारायण को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

भारती और हर्ष को उनके घर से मादक पदार्थ मिलने के बाद पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किया गया था और इस समय दंपति जमानत पर है।

एनसीबी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच मादक पदार्थ के कोण से कर रही है। इसी कड़ी में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक और मादक पदार्थ के संदिग्ध विक्रेताओं की गिरफ्तारी की गई थी। इस समय रिया और उनका भाई जमानत पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड