देश की खबरें | मादक पदार्थ मामले का दोषी भारत-बांग्लादेश सीमा से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ तस्करी मामले में दोषी व्यक्ति को भारत-बांग्लादेश सीमा से गिरफ्तार किया है।

नयी दिल्ली, दो अप्रैल दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ तस्करी मामले में दोषी व्यक्ति को भारत-बांग्लादेश सीमा से गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के एक गांव का रहने वाला जाफर अली (45) गिरफ्तारी से बचने के लिए सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था।

उन्होंने बताया कि अपराध शाखा द्वारा दर्ज मादक पदार्थ के एक मामले में अली को दोषी ठहराया गया है।

पुलिस ने बताया कि अपराध शाखा की एक टीम ने 2010 में उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में अली और उसके सहयोगियों के पास से 142 किलोग्राम गांजा बरामद किया था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

इसके बाद मादक पदार्थ संबंधी एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया और एक अदालत ने अली को 15 साल सश्रम कारावास की सज़ा सुनाई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 2020 में, अली को आपातकालीन पैरोल दी गई थी, जिसे समय-समय पर 27 फरवरी 2021 तक बढ़ाया गया था लेकिन इसकी अवधि समाप्त होने के बाद भी, उसने आत्मसमर्पण नहीं किया और फरार हो गया।

विशेष प्रकोष्ठ के विशेष पुलिस आयुक्त रवींद्र यादव ने कहा कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम अली को गिरफ्तार करने के लिए कूचबिहार के दिनहाटा के साहेबगंज गई। पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही वह भाग गया और उसकी योजना भारत-बांग्लादेश सीमा पार करने की थी, लेकिन उसे दिनहाटा के कुशेरहाट से गिरफ्तार कर लिया गया जो सीमा से करीब 500 मीटर दूर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड