देश की खबरें | डूबने से भालू की मौत : वन अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए केरल उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य के तिरुवनंतपुरम जिले में हाल ही में कुएं में डूबने से एक भालू की मौत हो जाने को लेकर केरल उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें उसे (भालू को) बचाने के प्रयासों में शामिल वन अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है।

कोच्चि, 27 अप्रैल राज्य के तिरुवनंतपुरम जिले में हाल ही में कुएं में डूबने से एक भालू की मौत हो जाने को लेकर केरल उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई है, जिसमें उसे (भालू को) बचाने के प्रयासों में शामिल वन अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है।

एक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि भालू को शांत करने के लिए एक पशु चिकित्सक द्वारा ‘चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन’ की मंजूरी के बिना और निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किए बिना उसे (भालू को) ट्रांक्विलाइजर (प्रशीतक) का इंजेक्शन दिया गया।

‘वॉकिंग आई फाउंडेशन फॉर एनिमल एडवोकेसी’ ट्रस्ट ने दावा किया कि ऐसे मामलों के लिए मानक संचालन प्रोटोकॉल के अनुसार, अग्निशमन कर्मियों की मदद से कुएं का पानी निकाला जाना चाहिए था और भालू को जाल से ढकने के बाद ही उसे शांत (डार्ट) किया जाना चाहिए था।

ट्रस्ट के संस्थापक और प्रबंधक न्यासी विवेक के. विश्वनाथ ने अपनी याचिका में दावा किया कि इनमें से किसी भी कदम का पालन नहीं किया गया। विश्वनाथ द्वारा दायर याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना है।

याचिका में तिरुवनंतपुरम के डीएफओ, चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन, रेंज वन अधिकारी और भालू को शांत करने के लिए ट्रांक्विलाइजर (प्रशीतक) का इंजेक्शन देने वाले पशु चिकित्सक सहित कई अधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत प्रशासनिक कार्रवाई का अनुरोध किया गया है।

पिछले सप्ताह 20 अप्रैल को तिरुवनंतपुरम जिले में वेल्लानाड के एक रिहायशी इलाके में कुएं में गिरे एक भालू की बेहोश होने के बाद डूबने से मौत हो गई थी। भालू को बाहर निकालने के प्रयासों के तहत ट्रांक्विलाइजर (प्रशीतक) का इंजेक्शन दिया गया था जिसके बाद वह एक घंटे से अधिक समय तक पानी में ही पड़ा रहा और उसकी मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा