Kolkata: कोलकाता के आसमान में ड्रोन जैसी वस्तुएं दिखीं, पुलिस ने जांच शुरू की

हाल में कोलकाता में रात के समय आसमान में ड्रोन जैसी कई वस्तुएं मंडराती हुई देखी गईं, जिसके बाद पुलिस ने जासूसी की आशंका सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

कोलकाता, 21 मई : हाल में कोलकाता में रात के समय आसमान में ड्रोन जैसी कई वस्तुएं मंडराती हुई देखी गईं, जिसके बाद पुलिस ने जासूसी की आशंका सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सोमवार रात को हेस्टिंग्स क्षेत्र, विद्यासागर सेतु और मैदान के ऊपर कम से कम आठ से 10 ऐसी संदिग्ध वस्तुएं उड़ती हुई पाई गईं. गायब होने से पहले ये वस्तुएं महानगर के पूर्वी हिस्से में पार्क सर्कस क्षेत्र के ऊपर भी देखी गईं. राज्य प्रशासन के एक वरिष्ठ नौकरशाह ने बताया कि केंद्र ने भी इस घटना पर पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है.

एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि ‘‘कोलकाता के ऊपर ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली है और फिलहाल इसकी जांच की जा रही है’’. उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘इस घटना की सत्यता का पता लगाने के प्रयास जारी हैं.’’ पुलिस सूत्रों ने बताया कि हेस्टिंग्स पुलिस थाने के कर्मियों ने सबसे पहले ड्रोन जैसी नजर आने वाली इन उड़ती हुई वस्तुओं को देखा. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ये ड्रोन जैसी वस्तुएं सोमवार देर रात दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला की दिशा से उड़ती देखी गईं. ड्रोन जैसी ये वस्तुएं हेस्टिंग्स क्षेत्र, सेकंड हुगली ब्रिज (विद्यासागर सेतु) और फोर्ट विलियम (सेना का पूर्वी कमान मुख्यालय) के ऊपर मंडराती दिखीं.’ यह भी पढ़ें : भारत बायोटेक के हैजा के वैक्सीन ने तीसरे चरण का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया

उन्होंने बताया कि ड्रोन जैसी वस्तुएं गायब होने से पहले महानगर के पूर्वी हिस्से में पार्क सर्कस क्षेत्र के ऊपर भी देखी गईं. उन्होंने बताया कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग ने पहले ही जांच शुरू कर दी है. अधिकारी ने बताया, ‘‘हम जासूसी की आशंका सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रहे हैं.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में हीटवेव का अलर्ट, दक्षिण और पूर्व में बारिश की संभावना, जानें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Kolkata Horror: कोलकाता के रूबी जनरल अस्पताल में हड़कंप, महिला वॉशरूम में छिपा मिला मोबाइल फोन; वीडियो रिकॉर्डिंग का आरोप (Watch Video)

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड