देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर ड्रोन मार गिराए गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सैन्य कार्रवाई को समाप्त करने के लिए द्विपक्षीय समझौते पर पाकिस्तान के हामी भरने के बावजूद शनिवार रात को जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर ड्रोन उड़ते देखे गए, जिसके बाद सशस्त्र बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वायु रक्षा तंत्र से उन्हें मार गिराया।
श्रीनगर, 10 मई सैन्य कार्रवाई को समाप्त करने के लिए द्विपक्षीय समझौते पर पाकिस्तान के हामी भरने के बावजूद शनिवार रात को जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर ड्रोन उड़ते देखे गए, जिसके बाद सशस्त्र बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वायु रक्षा तंत्र से उन्हें मार गिराया।
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर में उस समय श्रृंखलाबद्ध विस्फोट हुए जब सुरक्षा एजेंसियों ने एक ड्रोन को मार गिराया जो शहर के बटवारा इलाके में एक सैन्य प्रतिष्ठान के नजदीक मंडरा रहा था।
अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर शहर में एक के बाद एक विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने श्रीनगर शहर के बटवारा क्षेत्र में एक ड्रोन को गोली मारकर गिराया, जो एक सेना के ठिकाने के पास मंडरा रहा था।
यह घटना भारत द्वारा शनिवार शाम को की गई घोषणा के कुछ ही घंटों बाद हुई है, जिसमें कहा गया था कि दोनों देश सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई को समाप्त करने पर सहमति पर पहुंच गए हैं।
केंद्र सरकार के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने आज दोपहर हुए उस द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन किया है, जिसमें दोनों देशों के बीच तत्काल सभी भूमि, हवाई और समुद्री सैन्य कार्रवाइयों को रोकने पर सहमति बनी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)