देश की खबरें | दिल्ली में आज बूंदाबांदी की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे, जबकि दिन में बूंदाबांदी होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे, जबकि दिन में बूंदाबांदी होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में मंगलवार को इस साल ग्रीष्मकाल का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले सप्ताह में शहर के अलग-अलग स्थानों पर तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है।

आईएमडी ने अप्रैल से जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान और सामान्य से अधिक लू चलने की आशंका भी जताई है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘दिल्ली में कम से कम एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। किसी भी पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति में 15-16 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।’’

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 16-17 अप्रैल तक राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, लेकिन ‘‘लू चलने के आसार नहीं हैं।’’

आईएमडी के मुताबिक, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर चलने वाली गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। वहीं, तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर