जरुरी जानकारी | ड्रीमफॉक्स को पांच रेलवे स्टेशनों के लिए लाउंज सेवाओं का ठेका मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही ड्रीमफॉक्स को नयी दिल्ली, अहमदाबाद, एर्नाकुलम, मदुरै और सियालदह रेलवे स्टेशनों पर प्रतीक्षालयों (लाउंज) में अपनी सेवाएं मुहैया कराने का ठेका मिला है।

‍मुंबई, 31 मार्च आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही ड्रीमफॉक्स को नयी दिल्ली, अहमदाबाद, एर्नाकुलम, मदुरै और सियालदह रेलवे स्टेशनों पर प्रतीक्षालयों (लाउंज) में अपनी सेवाएं मुहैया कराने का ठेका मिला है।

गुरुग्राम की कंपनी ड्रीमफॉक्स सर्विसेज 51 प्रमुख हवाई अड्डों के लाउंज में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है। रेलवे के साथ कंपनी के अनुबंध के बाद रेलवे स्टेशनों पर ऐसी सेवाएं देने वाली यह एकमात्र कंपनी हो गई है। कंपनी अपने 1,000 से 1,200 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए नियामकीय मंजूरी का इंतजार कर रही है।

ड्रीमफॉक्स की संस्थापक-चेयरपर्सन और प्रबंध निदेशक एल पीटर कलात ने कहा, ‘‘हमें नयी दिल्ली, अहमदाबाद, एर्नाकुलम, मदुरै और सियालदह स्टेशनों के लाउंज में अपनी सेवाएं देने का ठेका मिला है। हम जल्द से जल्द सेवाओं को शुरू करने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।’’

कलात ने सरकार की अगले चार वर्षों में 25 नए हवाईअड्डे बनाने की योजना को उनकी कंपनी के लिए एक बड़ा अवसर बताया।

फ्रॉस्ट एंड सुलिवन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2029-30 तक हवाईअड्डा सेवाओं में 5,385 करोड़ रुपये की उच्च वृद्धि दर्ज की जा सकती है क्योंकि 2040 तक प्रतिक्षालयों की संख्या 295 तक बढ़ने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\