जरुरी जानकारी | डॉ. रेड्डीज का जून तिमाही का शुद्ध लाभ मामूली गिरकर 1,392 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के लिए मामूली घटकर 1,392 करोड़ रुपये रह गया है।
नयी दिल्ली, 27 जुलाई डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के लिए मामूली घटकर 1,392 करोड़ रुपये रह गया है।
बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,402 करोड़ रुपये रहा था।
डॉ. रेड्डीज ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी आमदनी बढ़कर 7,673 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,738 करोड़ रुपये थी।
डॉ. रेड्डीज के को-चेयरमैन और प्रबंध निदेशक जी वी प्रसाद ने कहा, “नए वित्त वर्ष की शुरुआत अच्छी रही और हमारी वृद्धि और लाभप्रदता मुख्य रूप से हमारे ‘जेनेरिक’ कारोबार से प्रेरित रही।”
कंपनी का भारत में जेनेरिक खंड के कारोबार की आमदनी चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 1,325 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही में यह 1,148 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने पांच रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर को एक रुपये अंकित मूल्य वाले पांच शेयरों में विभाजित करने को मंजूरी दे दी है।
बोर्ड नेस्विट्जरलैंड स्थित अपनी इकाई डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज एसए में वरीयता शेयरों में निवेश के माध्यम से 50 करोड़ पाउंड तक की पूंजी डालने को भी मंजूरी दे दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)