विदेश की खबरें | मॉस्को की तरफ बढ़ रहे दर्जनों यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया: रूस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, एक दिन पहले ही रूस ने कीव पर ड्रोन हमला किया था, जो इसके द्वारा वर्ष 2022 में व्यापक स्तर पर हमले शुरू करने के बाद से सबसे भीषण हमला था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, एक दिन पहले ही रूस ने कीव पर ड्रोन हमला किया था, जो इसके द्वारा वर्ष 2022 में व्यापक स्तर पर हमले शुरू करने के बाद से सबसे भीषण हमला था।

रूसी रक्षा मंत्रालय और मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने टेलीग्राम अपडेट की एक श्रृंखला में बताया कि रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने मॉस्को क्षेत्र और दक्षिण और पश्चिम के तीन अन्य प्रांतों में कम से कम 24 ड्रोन मार गिराए। किसी के हताहत होने का जिक्र नहीं किया गया है।

मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोबयेव ने टेलीग्राम पर लिखा कि ड्रोन हमलों ने वहां तीन अज्ञात इमारतों को नुकसान पहुंचाया, लेकिन किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई।

रूस के कई टेलीग्राम चैनल ने बताया कि एक ड्रोन मॉस्को से लगभग 180 किलोमीटर (113 मील) दूर पश्चिमी रूसी शहर तुला की 12 मंजिला इमारत से टकराया, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया और अन्य लोगों में दहशत फैल गई।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, ड्रोन हमले के कारण मॉस्को के विन्नुकोवो और डोमोदेदोवो हवाई अड्डे भी कुछ समय के लिए बंद कर दिए गए। अंतरराष्ट्रीय उड़ान ट्रैकिंग पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार दोनों हवाई अड्डों पर सामान्य परिचालन स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे बहाल हुआ।

रविवार की सुबह यूक्रेनी अधिकारियों ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली और ना ही कोई टिप्पणी की। यह हमला रूस द्वारा 60 से अधिक ईरान निर्मित शहीद ड्रोनों के साथ यूक्रेनी राजधानी को निशाना बनाने के एक दिन बाद किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\