विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया के जीपीएस में छेड़छाड़ के कारण दर्जनों विमान और जहाज प्रभावित हुए: दक्षिण कोरिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन द्वारा अपने परमाणु एवं मिसाइल कार्यक्रमों का प्रदर्शन करने और इलेक्ट्रॉनिक तथा मनोवैज्ञानिक युद्ध में शामिल होने के कारण दोनों कोरियाई देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन द्वारा अपने परमाणु एवं मिसाइल कार्यक्रमों का प्रदर्शन करने और इलेक्ट्रॉनिक तथा मनोवैज्ञानिक युद्ध में शामिल होने के कारण दोनों कोरियाई देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

उत्तर कोरिया ने हाल ही में पड़ोसी मुल्क पर कचरे और दक्षिण कोरिया विरोधी प्रचार पत्रक गिराने के लिए हजारों गुब्बारे उड़ाये थे।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को पश्चिमी सीमावर्ती शहर केसोंग व पास के शहर हेजू के आसपास से जीपीएस संकेतों में छेड़छाड़ करने के लिए उत्तर कोरिया की गतिविधियों का पता चला।

उन्होंने बताया कि इन गतिविधियों ने दर्जनों नागरिक विमानों और कई जहाजों के संचालन को बाधित किया।

पश्चिमी सीमा क्षेत्रों के पास विमानों और जहाजों को चेतावनी देते हुए दक्षिण कोरिया की सेना ने यह नहीं बताया कि उत्तर कोरिया जीपीएस संकेतों में किस तरह से हस्तक्षेप कर रहा था या व्यवधान की सीमा का विवरण नहीं दिया गया।

दक्षिण कोरिया के संयुक्त प्रमुखों ने एक बयान में बताया, “हम उत्तर कोरिया से आग्रह करते हैं कि वह जीपीएस में छेड़छाड़ संबंधी उकसावे वाली हरकतें तुरंत बंद करे। हम कड़ी चेतावनी देते हैं कि इसके परिणामस्वरूप होने वाले किसी भी परिणाम के लिए उसे पूरी तरह से जवाबदेह ठहराया जाएगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज