देश की खबरें | विशाखापत्तनम के आर.के. बीच पर मुख्य योग दिवस स्थल के पूरक के रूप में दर्जनों केंद्र बनाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माहौल योगमय कर दिया और योग को लेकर हर जगह, हर वर्ग में उत्साह देखने को मिला।

विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश), 21 जून तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माहौल योगमय कर दिया और योग को लेकर हर जगह, हर वर्ग में उत्साह देखने को मिला।

पूरे राज्य में 26 किलोमीटर लंबे समुद्र तट, स्कूल और कॉलेज की इमारतों और अन्य जगहों पर इस बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हिस्सा लिया।

मोदी ने योग स्वयंसेवकों को संबोधित किया और 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया, जिसमें राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और अन्य लोग उनके साथ शामिल हुए।

आरके बीच स्थल की शुरुआत विजाग से भोगापुरम तक फैले 26 किलोमीटर लंबे गलियारे से हुई, जहां तीन लाख से अधिक लोगों के एक साथ योग करने की व्यवस्था की गई थी।

सुबह पांच बजकर 45 मिनट तक 1.5 लाख योग उत्साही लोग आ चुके थे।

मुख्य स्थल कालीमाता मंदिर से पार्क होटल जंक्शन तक फैला है।

राज्य भर में कई स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी इमारतों और अन्य केंद्रों में योग गतिविधियों का आयोजन किया गया।

समुद्र तट से दूर विजाग में लंगर डाले नौसेना के युद्धपोतों पर योग किया गया।

इन रिकॉर्ड में राज्य में एक लाख से अधिक केंद्रों पर योग सत्रों का आयोजन शामिल हो सकता है, जो यहां आरके बीच पर मुख्य आयोजन स्थल का पूरक होंगे।

इन एक लाख से अधिक केंद्रों में योग सत्रों में लगभग दो करोड़ लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड