देश की खबरें | कोविड-19 जांच दोगुनी होने, और छूट दिये जाने से निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़ सकती है: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या ‘अनलॉक’ के तहत और छूट दिये जाने और कोरोना वायरस की जांच दोगुनी होने के चलते बढ़ सकती है जो वर्तमान में 716 है। यह बात अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कही।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 अगस्त दिल्ली में कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या ‘अनलॉक’ के तहत और छूट दिये जाने और कोरोना वायरस की जांच दोगुनी होने के चलते बढ़ सकती है जो वर्तमान में 716 है। यह बात अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कही।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि दिल्ली में कोविड-19 जांच एक सप्ताह के भीतर दोगुनी होकर 40 हजार जांच प्रतिदिन हो जाएगी क्योंकि शहर में कोरोना वायरस के मामलों में मामूली वृद्धि हुई है। केजरीवाल ने साथ ही यह भी कहा था कि तेज गति से जांच और पृथकवास इस बीमारी से लड़ने के लिए उनकी सरकार की रणनीति बनी रहेगी।

यह भी पढ़े | Bengaluru: बीजेपी MLC ए एच विश्वनाथ ने टीपू सुल्तान Tipu Sultan को बताया माटी पुत्र, पार्टी ने बयान से झाड़ा पल्ला.

दिल्ली में कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों की संख्‍या 27 अगस्त को बढ़कर 716 हो गई जो कि एक अगस्त को 539 थी।

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या में बढ़ोतरी, मामलों में वृद्धि के अनुरूप है।

यह भी पढ़े | UGC, University Final Year Exam Guideline: कॉलेज में अंतिम वर्ष की परीक्षा होंगी या नहीं, सुप्रीम कोर्ट कल सुनाएगा अपना फैसला.

कुछ जिलों में अधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 जांच की संख्या दोगुनी होने और अनलॉक के तहत और छूट दिये जाने के साथ ही मामलों में वृद्धि हो सकती है।

अधिकारियों ने कहा कि हालांकि संक्रमितों का पता लगाने और उन्हें पृथकवास में भेजने के लिए जांच एक तरीका है ताकि कोरोना वायरस को और फैलने से रोका जा सके।

बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में 1,693 नये मामले सामने आये जो कि इस महीने अभी तक एक दिन में शहर में मामलों में होने वाली सबसे बड़ी वृद्धि थी। वहीं इसके साथ ही यहां कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 1.65 लाख से अधिक हो गए थे। इसके बाद निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़ाकर 716 कर दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\