देश की खबरें | मोदी गारंटी के साथ जनहित में ऐतिहासिक निर्णय ले रही है ‘डबल इंजन’ सरकार: जोशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को कहा कि राज्य की 'डबल इंजन' सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के साथ जनहित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय ले रही है।

जयपुर, 17 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को कहा कि राज्य की 'डबल इंजन' सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के साथ जनहित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय ले रही है।

जोशी ने राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना के जल को लेकर हुए समझौते पर टिप्पणी करते हुए यह बात कही।

जोशी ने यहां एक बयान में कहा कि प्रदेश में भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार मोदी गारंटी के साथ जनहित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय ले रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के कारण यह योजना इतने लम्बे समय तक लंबित रही।

जोशी ने कहा कि अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत की अध्यक्षता में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बैठक में समझौता होने के बाद हरियाणा बरसात के दिनों में यमुना का अतिरिक्त पानी राजस्थान को देगा और राजस्थान इस पानी का भंडारण करेगा जिससे यह पीने के काम आ सकेगा।

जोशी ने कहा कि दोनों सरकारों के बीच हुए समझौते के अनुसार योजना के मूर्त रूप लेने के बाद राजस्थान को ताजेवाला हेडवर्क्स से यमुना नदी का जल उपलब्ध होगा और बरसात में व्यर्थ बह जाने वाले पानी का भी समुचित उपयोग हो सकेगा।

प्रदेश भाजपा प्रमुख ने कहा कि राज्य के सीकर, झुंझुनूं और चुरू जिलों को इससे फायदा होगा जहां पानी की उपलब्धता नहीं है।

एक सरकारी बयान के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री शर्मा, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत और हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर की उपस्थिति में शनिवार को दिल्ली में एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए।

बयान के मुताबिक, केन्द्र सरकार, हरियाणा सरकार और राजस्थान सरकार के बीच हुए इस एमओयू के तहत ताजेवाला से प्रवाह प्रणाली के क्रम में डीपीआर बनाने पर सहमति बनी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\