देश की खबरें | बरेली में डबल डेकर बस पलटी, 25 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली शहर के पास एक डबल डेकर बस के शुक्रवार देर रात घने कोहरे के कारण अचानक पलट कर खाई में गिर जाने से उसमें सवार 25 यात्री घायल हो गए।

बरेली(उत्तर प्रदेश), 13 फरवरी बरेली शहर के पास एक डबल डेकर बस के शुक्रवार देर रात घने कोहरे के कारण अचानक पलट कर खाई में गिर जाने से उसमें सवार 25 यात्री घायल हो गए।

बस में कुल 80 यात्री सवार थे।

बरेली के सीबीगंज थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे हुआ।

उन्होंने बताया कि बस यात्रियों को लेकर शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी। यह घने कोहरे के कारण अटा-बीबियापुर गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और करीब 20 फुट गहरी खाई में गिर गई।

हादसे के वक्त राजमार्ग से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस और 12 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची।

कुमार ने बताया कि 25 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट