देश की खबरें | राजे के बयान को लेकर डोटासरा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा राजस्थान में अपनी ही पार्टी की सरकार के अधिकारियों को फटकार लगाए जाने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

जयपुर, नौ अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा राजस्थान में अपनी ही पार्टी की सरकार के अधिकारियों को फटकार लगाए जाने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

डोटासरा ने 'निष्क्रिय भाजपा सरकार की सच्चाई बताने के लिए' राजे का आभार व्यक्त किया है।

राजे ने मंगलवार को झालावाड़ के एक कस्बे में जलदाय विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा था,“अफसर सो रहे हैं,लोग रो रहे हैं। मैं ऐसा नहीं होने दूंगी।”

राजे के इस बयान पर डोटासरा ने कहा कि भजनलाल सरकार की विफलताओं का यह व्याख्यान विपक्ष के किसी नेता ने नहीं, बल्कि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कर रही हैं।

उन्होंने 'एक्स' पर लिखा,“भाजपा सरकार के कुप्रबंधन से प्रदेश में बिजली-पानी की समस्या गहराती जा रही है, सरकार ने डेढ़ साल में कोई प्रबंध नहीं किया। हावी अफसरशाही की वजह से सरकार की तैयारियां और नीतियां सिर्फ कागजों में सीमित है।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह राजस्थान की जनता का “दुर्भाग्य” है कि उन्होंने “जनता की सरकार चुनने की जगह भ्रष्टाचारियों और अवसरवादियों के झांसे में आकर उन्हें सत्ता सौंप दी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट